RANCHI: रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन इस महीने में चलेगी। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बीच उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी रांची आ सकते हैं। जिसे देखते हुए रांची रेल डिवीजन ने उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए रेल अधिकारियों की बैठक लगातार जारी है। इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस हटिया में होगा। इसके लिए यार्ड को डिवेलप किया गया है। इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ कई तकनीकी काम किए गए हैं। इस ट्रेन के परिचालन को लेकर लोको पायलट और को- लोको पायलट को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा। इसकी टाइमिंग पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। रेलवे ने 8 कोच वाली रांची पटना वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग होते हुए चलाने की तैयारी की है।