RANCHI : राँची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार छठ महापर्व के खरना के दिन से सुबह के अर्ध्य देने तक झारखंड के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम पूरी तरह से सामान्य और साफ रहेगा। वहीं, 20 नवंबर को सुबह के अर्ध्य के बाद हल्के बादल आने की संभावना भी है। छठ महापर्व के दौरान मौसमी खलल नहीं पड़ेगी, वहीं न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव की संभावना अगले दो दिनों तक नहीं है। दो दिनों के बाद बादल कम होने पर दो से चार डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। साथ ही भारत मौसम विज्ञान केंद्र, राँची की ओर से मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोक आस्था के महापर्व छठ की पूरे राज्यवासियों सहित पूरे देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।