लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पर अब बढ़ रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही वोटिंग प्रतिशत में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुबह 11 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक वोटिंग त्रिपुरा में 36.42 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
किस राज्य में कितनी वोटिंग?
त्रिपुरा : 36.42
छत्तीसगढ़ : 35.47
मणिपुर : 33.22
मध्य प्रदेश : 28.15
असम :27.43
राजस्थान : 26.84
जम्मू एंड कश्मीर : 26.61
केरल : 25.61
उत्तर प्रदेश : 24.31
कर्नाटक :22.34
बिहार : 21.68
महाराष्ट्र्र : 18.43
पश्चिम बंगाल : 15.68
ये दिग्गज मैदान में
राहुल गांधी: केरल की वायनाड से राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।
शशि थरूर: केरल की तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर प्रत्याशी हैं।
राजीव चंद्रेशखर: तिरुवनंतपुरम पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रेशखर भाग्य आजमा रहे हैं।
ओम बिरला: राजस्थान की कोटा-बूंदी से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भाजपा से प्रत्याशी हैं।
गजेंद्र सिंह शेखावतः जोधपुर सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं।
हेमा मालिनी: मथुरा से हेमा मालिनी फिर से उम्मीदवार हैं।