कुछ दिन पहले ही विश्व के दूसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी टॉप 2 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। एक बार फिर दूसरे स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अडानी को एक पायदान का नुकसान उनके एक दिन में हुए घाटे के कारण हुआ है। उन्होंने एक दिन में 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी दूसरे नंबर पर ही हैं। लेकिन फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में अडानी तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
152.4 अरब डॉलर की सम्पत्ति
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार अब गौतम अडानी की संपत्ति 152.4 अरब डॉलर रह गई है। जबकि बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 2.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी इजाफे और गौतम अडानी के 5.9 अरब डॉलर के नुकसान के कारण रैंकिंग में बदलाव आया है।