अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं। अब तक 632 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। इस प्राकतिक आपदा को लेकर देश के संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा कि यह बीते 120 से अधिक सालों में उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र के इस हिस्से में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। भूकंप की वजह से कई इमारतें ढह गईं हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।
350 किलोमीटर दूर महसूस हुई हलचल
इस भूकंप से हाहाकार मचा गया। भयानक भूकंप के चलते कई पुरानी इमारतें ढह गईं। लोग डरे हुए हैं और दूसरे भूकंप की आशंका के चलते घरों से बाहर निकल आए हैं। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर भूकंप के केंद्र मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया। बता दें कि इससे पहले पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में साल 2004 में तेज भूकंप के झटके आए थे, तब 628 लोगों की मौत हुई थी. उस दौरान करीब 1000 लोग घायल हुए थे।