पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का उनकी पूर्व पत्नी ने मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर रेहम खान ने इमराज और नवजोत सिंह सिद्धू की एक तस्वीर शेयर की और लिखा-मैंने सारा इंतेजाम कर लिया है। दोनों भाई मिलकर आईपीएल में कमेंटरी करेंगे। रेहम खान इसे शेयर करते हुए लिखती हैं-कपिल शर्मा शो ज्यादा सही मैच होगा!
इमरान के इस्तीफे के थे कयास
दरअसल, इमरान खान देश को संबोधित करने वाले थे। उनके संबोधन को लेकर माना जा रहा था कि वह इस्तीफा देंगे। फिर कुछ समय बार उन्होंने अपना संबोधन कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसी पर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने उन पर तंज कसा है। बता दें इमरान की सरकार में गठबंधन पार्टी एमक्यूएम के दो नेताओं ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया है। इस पार्टी ने विपक्ष के साथ सरकार बनाने का मन बनाया है। दो मंत्री के इस्तीफे से इमरान सरकार अल्पमत में है।
यह भी पढ़ें : Bihar: शराबबंदी कानून संशोधन पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का ऐसा रहा रिएक्शन