सऊदी अरब ने विदेशी कामगारों के लिए अपनी पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव घरेलू कामगारों के लिए है। दरअसल, सऊदी सरकार ने विदेशी घरेलू कामगारों की भर्ती के लिए नए नियम बनाए हैं। इसमें वीजा मिलना अब पहले से थोड़ा मुश्किल हो गया है। दरअसल, नए नियमों के मुताबिक अब कोई भी अविवाहित सऊदी नागरिक 24 साल का होने के बाद ही घरेलू कामकाज के लिए किसी विदेशी नागरिक को काम पर रख सकता है। इस शर्त के पूरा होने के बाद ही उस विदेशी कामगार के लिए वीजा जारी किया जाएगा।
भारतीयों पर असर
सऊदी अरब सरकार का यह फैसला भारतीयों पर ज्यादा असर डाल सकता है क्योंकि यहां से बड़ी संख्या में लोग नौकरी के लिए वहां जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 26 लाख भारतीय सऊदी अरब में काम करते हैं। इनमें अच्छी खासी संख्या घरेलू कामगारों की भी है। लेकिन नए नियमों के लागू होने से भारतीयों को नौकरी मिलने में समस्या हो सकती है।