रूस के मॉस्को स्थित कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले का वीडियो सामने आया है। हमले में 133 लाशें मिली हैं। 107 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मॉस्को पुलिस ने 4 गनमैन समेत 11 लोग डिटेन किए हैं। रूस के अधिकारियों के अनुसार 28 लाशें टॉयलेट और 14 लाशें सीढ़ियों पर पड़ी मिलीं। वॉशरूम में घुसकर फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। आतंकी हमले के शोक में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पुतिन ने हमलावरों के गिरफ्तारी की पुष्टि की।
पुतिन ने बताई पूरी कहानी
राष्ट्रपति पुतिन ने हमले के 24 घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दुश्मनों को चेताया भी। बताया- आतंकियों ने फायरिंग और बम धमाके किए। कई लोग गोलीबारी में मारे गए। कुछ लोग धमाके में मारे गए। रूस का बंटवारा दुश्मन नहीं कर पाएंगे। रूस के सिक्योरिटी चीफ ने बताया कि उनकी टीम ने 4 संदिग्धों को सफेद रंग की कार में भागते हुए पकड़ा है। उन्हें पीछा कर रूस-यूक्रेन सीमा से दबोचा गया, इसलिए शक है कि हमलावरों को यूक्रेन ने मदद दी और हथियार मुहैया कराए।
चाकू से गले काटे
वायरल वीडियो में एक आतंकी घायल शख्स का गला काटते दिख रहा है। यह खौफनाक मंजर हॉल में लगे CCTV कैमरों में कैद हुआ है। आतंकियों ने धमाका करने और आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया था।