एक दूजे के हुए शिवांगी और ऋषिकेश... शादी समारोह में लाखों की भीड़ जुटी

Razia Ansari
0

विवाह के पारंपरिक रीति-रिवाजों के बाद एक साथ बैठे नजर आए शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार।



Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार विवाह बंधन में बंध गए हैं। मोकामा के पैतृक गांव नदवां में बुधवार रात यह शादी समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में शामिल होने और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे।

समारोह के दौरान विधायक अनंत सिंह अपने पारंपरिक देसी अंदाज में नजर आए। उन्होंने हाथ में गमछा लहराकर वहां मौजूद विशाल जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए दूर-दराज के इलाकों से समर्थक और ग्रामीण नदवां गांव पहुंचे थे।

शादी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरी की गईं। वरमाला के समय मंच पर दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे, जहां शिवांगी की मां नीलम देवी और दूल्हे के पिता रणविजय सिंह ने नवदंपति के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। विवाह की रस्मों के बाद सामने आई तस्वीरों में शिवांगी की मांग में सिंदूर सजा दिखा और उनके पैरों में आलता लगाने की रस्म निभाई गई।

समारोह की भव्यता बढ़ाने के लिए झारखंड से विशेष बैंड बुलाया गया था, जिसकी धुन पर बारातियों ने जश्न मनाया। सजी-धजी गाड़ियों के काफिले और वीवीआईपी मेहमानों की आवाजाही के कारण नदवां के आसपास के मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी।

आगंतुकों की संख्या उम्मीद से कहीं अधिक होने के कारण भोजन पंडाल में अव्यवस्था की स्थिति बन गई। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कई लोग खाने के काउंटर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने भीड़ के ऊपर से खाने की प्लेटें उछालकर आगे बढ़ाईं, जिससे प्लेट हासिल करने के लिए मौके पर धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top