बिहार में भूकंप के झटके, पटना-सीवान समेत कई जिले हिले

Pawan Prakash
0

मंगलवार सुबह नेपाल में आए 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 

Bihar Earthquake: मंगलवार (24 नवंबर) की सुबह बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी पटना के अलावा सीवान, शिवहर, अररिया और बांका समेत कुछ अन्य इलाकों में सुबह-सुबह धरती हिली। बिहार के साथ ही पड़ोसी राज्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई। सुबह करीब 7 बजकर 2 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत में लेलेप के पास स्थित था। नेपाल में तेज झटके लगने के बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

इस भूकंप का असर भारत और नेपाल के अलावा एशिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला। भूटान और बांग्लादेश के कई इलाकों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके साथ ही चीन से भी झटके महसूस होने की खबरें सामने आई हैं।

इससे पहले मंगलवार तड़के पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य में भी भूकंप का एक अलग झटका दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई में था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top