IAS हरजौत कौर बम्हरा बनीं BPSC की नई अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

Pawan Prakash
0
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना, जिसके तहत आईएएस हरजौत कौर बम्हरा को बीपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


BPSC New Chairman: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। राज्य सरकार ने 1992 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजौत कौर बम्हरा को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।


अधिसूचना के अनुसार, हरजौत कौर बम्हरा 29 नवंबर 2026 से बीपीएससी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगी। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 28 नवंबर 2026 को उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) प्रभावी होगी। वर्तमान में वे पटना स्थित राजस्व पर्षद में अध्यक्ष-सह-सदस्य के पद पर कार्यरत हैं।

उनका कार्यकाल 29 नवंबर 2026 या पदभार ग्रहण करने की तारीख से 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु सीमा तक रहेगा। इनमें से जो भी पहले पूरा होगा, वही उनकी सेवानिवृत्ति का आधार बनेगा।



Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top