आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU का शिकंजा, राजद नेता के छह ठिकानों पर छापेमारी

Bobby Mishra
0











गया। बिहार के गया जिले में कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और बेनामी संपत्तियों के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना से पहुंची EOU की विशेष टीम ने राजद नेता सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव और उनसे जुड़े लोगों के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। जांच टीम गया, औरंगाबाद और झारखंड में कुल छह स्थानों पर कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, गया जिले में तीन, औरंगाबाद में एक और झारखंड में दो ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। इस कार्रवाई की पुष्टि गया के एसएसपी सुशील कुमार ने की है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला जमीन की खरीद-बिक्री, कथित बेनामी संपत्ति और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से जुड़ा है।


बताया जाता है कि डोभी थाना क्षेत्र के निवासी भगत यादव के खिलाफ दिए गए एक आवेदन में विभिन्न राज्यों के अलग-अलग थानों में 23 आपराधिक प्राथमिकी दर्ज होने का दावा किया गया है। आवेदन में उन पर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप भी लगाया गया है। इन्हीं शिकायतों और संपत्ति से जुड़े आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है।




Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top