मुंगेर के असरगंज में दुर्गा मंदिर विवाह भवन का CM सम्राट ने किया ऑनलाइन शिलान्यास

Razia Ansari
0

 

असरगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर में विवाह भवन सहित विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया।


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह जिले मुंगेर के असरगंज में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के विवाह भवन सहित कई विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़े, जबकि मुंगेर से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए।

शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्राचीन दुर्गा मंदिर का विकास उनके लिए प्राथमिकता है। उन्होंने मंदिर परिसर में शुरू होने वाले निर्माण कार्यों को अहम कदम बताया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मंदिर के विकास के लिए राज्य सरकार हर स्तर पर हर संभव मदद देगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की भावनाओं और मंदिर के महत्व को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।

असरगंज का यह प्राचीन दुर्गा मंदिर आसपास के इलाकों के लोगों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। विवाह भवन और अन्य योजनाओं के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को शादी-ब्याह तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के लिए नई सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top