पटना के बापू टावर के मीटिंग हॉल में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के अंतर्गत चयनित चार नए इंटर्न के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस द्वितीय बैच में चयनित इंटर्न में पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर शची कुमारी एवं श्वेता कुमारी, पटना कला एवं शिल्प महाविद्यालय से फाइन आर्ट्स में स्नातकोत्तर नंदिनी तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से आर्कियोलॉजी विषय में स्नातकोत्तर प्रियंका कुमारी शामिल हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों ने आज से विधिवत रूप से अपना योगदान दिया।
समारोह के दौरान सभी इंटर्न को इस कार्यक्रम की रूपरेखा से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। बापू टावर के इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, विचारों और सिद्धांतों पर आधारित गहन शोधकार्य से जोड़ना है।
इस अवसर पर बापू टावर के उपनिदेशक श्री ललित कुमार सिंह ने सभी नए इंटर्न को इंटर्नशिप मार्गदर्शिका एवं संस्थान की पत्रिका 'सत्याग्रह' भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए उत्कृष्ट शोधकार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव श्रीमती किरण कुमारी, अवर सचिव श्री अजय कुमार सिंह तथा प्रशाखा पदाधिकारी श्री प्रत्यूष चंद्र मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का संचालन अवर सचिव श्री अरुण कुमार पाठक ने किया।
.png)
