बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट सख्त, 4 दिसंबर को ईडी और एसवीयू के बड़े अधिकारी होंगे तलब!

Bobby Mishra
0
















पटना: बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित अनियमितता और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पटना हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 4 दिसंबर, 2026 निर्धारित की है। न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता रिषुश्री की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक और विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) के अपर महानिदेशक को अगली सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।



सुनवाई के दौरान विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की ओर से 80 पृष्ठों का स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट अदालत में दाखिल किया गया। इसमें जांच एजेंसी ने अब तक जुटाए गए साक्ष्यों, जांच की प्रगति और मामले में आरोपित की कथित भूमिका से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के जरिए एसवीयू ने आरोपित की जमानत याचिका का विरोध करने के लिए अपना पक्ष मजबूत करने का प्रयास किया है।




दूसरी ओर, मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मामले में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर, 2026 को हुई पिछली सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट ने जांच की धीमी गति और बड़े अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए ईडी को कड़ी फटकार लगाई थी।अदालत की सख्ती के बाद ईडी ने जांच में तेजी लाते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों से पूछताछ की।
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top