Mann Ki Baat: बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 140वें एपिसोड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तिकरण और जनभागीदारी की नई ऊर्जा से भरपूर रहा, जिसमें बिहार की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर मिली पहचान ने हर राज्यवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
Read Also: विदेश में भारत के नंबर-1 गेंदबाज सिराज प्लेइंग-11 से बाहर, पूर्व दिग्गजों ने मैनेजमेंट को घेरा
प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से संग्रहालयों के भ्रमण का आग्रह करते हुए पटना म्यूजियम की ऐतिहासिक उपलब्धि का जिक्र करना पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। वैश्विक रैंकिंग में पटना म्यूजियम को 9वां स्थान मिलना और पेरिस तथा अमेरिका के कई प्रसिद्ध संग्रहालयों से आगे निकलना हमारी समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि कला जगत के ओलंपिक कहे जाने वाले 'वेनिस आर्ट बिएनाले' में साढ़े चार लाख से अधिक लोगों द्वारा भारतीय पवेलियन का दौरा किया जाना और वैश्विक वोटिंग में भारत को दुनिया का नंबर-1 देश चुना जाना देश की बढ़ती सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की युवा पीढ़ी को ड्रग्स की लत से बचाने के लिए गहरी संवेदना और प्रतिबद्धता दिखाई है। दिल्ली के एक युवा की संघर्ष गाथा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे माता-पिता और नानी के निधन के बाद अनाथ होकर नशे के अंधकार में डूबने के बावजूद उस युवक ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और वसंत कुंज के नशामुक्ति केंद्र की मदद से नई जिंदगी पाई। प्रो. नंदन के अनुसार, पीएम मोदी का यह संदेश कि मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है, समाज और युवाओं को सही दिशा देने का काम करेगा।
प्रो. रणबीर नंदन ने कार्यक्रम के अन्य प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 'iGOT कर्मयोगी' प्लेटफॉर्म पर 17 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 7,000 से अधिक कोर्स के जरिए 20-25 साल के अनुभवी सरकारी कर्मचारी भी AI और साइन लैंग्वेज जैसे आधुनिक विषयों में सवा तीन करोड़ से अधिक कोर्स पूरे कर रहे हैं। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 'संचार साथी' ऐप की मदद से 14 लाख से अधिक खोए फोन ढूंढे जाने और पुणे के हिमांशु सिंह जैसे नागरिकों द्वारा 300 से ज्यादा संदिग्ध नंबर रिपोर्ट करने की पहल सराहनीय है। उन्होंने पिछले वर्ष चॉकलेट और कोको उत्पादों के निर्यात में 25 प्रतिशत की वृद्धि, 'संडे ऑन साइकिल' के 100वें संस्करण और 'साईं धाम फूड बैंक' जैसी सामाजिक पहलों की प्रशंसा करते हुए सभी से विकसित भारत और गौरवशाली बिहार के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।