गृह मंत्री के बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार, बोलीं- पहले बिल तो आने दीजिए

Bobby Mishra
0

 









केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा महिला आरक्षण बिल को लेकर दिए गए बयान कि विपक्ष इस बिल को नहीं रोक पाएगा, पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस बिल को क्यों नहीं रोक पाएगा? पहले बिल आने दीजिए, उसके बाद देखेंगे कि सरकार इसमें क्या प्रावधान लेकर आती है। अभी तक बिल आया ही नहीं है और लोग पहले से ही इस पर चर्चा कर रहे हैं। बिल आने के बाद उसे देखकर ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगी।




वहीं, परिसीमन को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहिणी आचार्य ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह पहले से कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगी।केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा देश में 'एक देश, एक कानून' लागू करने की बात पर भी रोहिणी आचार्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बात केंद्र सरकार के लोग काफी समय से कहते आ रहे हैं।




बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा एक साथ तीन पद संभालने के सवाल पर रोहिणी आचार्य ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी के लिए भी सात खून माफ हैं। जब सात खून करने वाले मुख्यमंत्री बने हुए हैं, तो अशोक चौधरी ने तो सिर्फ तीन ही पद लिए हैं। अगर उनका बस चले तो वे आगे पांच-छह और पद भी ले लेंगे।
रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि इन लोगों के लिए न कोई नियम है और न कोई कानून। नियम और कानून सिर्फ आम जनता और विपक्ष के लिए ही हैं।


Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top