प्रमोशन और खास इवेंट के लिए पटना पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, बोलीं- पटना आकर बेहद अच्छा लगता है

Bobby Mishra
0





पटना: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने प्रमोशन और एक खास इवेंट में शामिल होने के लिए राजधानी पटना पहुंचीं। श्रद्धा कपूर के पटना पहुंचने की खबर से उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने बीच देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने पटना आने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की।

पटना पहुंचने पर श्रद्धा कपूर ने कहा कि वह यहां आकर काफी एक्साइटेड हैं। पटना के लोगों से उन्हें हमेशा बहुत प्यार मिलता है। यहां के लोगों का उत्साह और अपनापन उन्हें बेहद अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि पटना आकर हमेशा एक अलग तरह की खुशी महसूस होती है। बिहार के लोगों का प्यार उनके लिए काफी मायने रखता है।

वहीं, इस खास इवेंट में भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। अक्षरा सिंह की प्रस्तुति को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। बॉलीवुड और भोजपुरी जगत की दो चर्चित अभिनेत्रियों की मौजूदगी इस कार्यक्रम को और भी खास बनाने वाली है।

श्रद्धा कपूर के पटना आगमन से उनके प्रशंसकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। प्रमोशन के साथ-साथ इस इवेंट में मनोरंजन का भी भरपूर तड़का लगने वाला है। श्रद्धा कपूर की मौजूदगी और अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस के चलते पटना में यह कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top