Shravan Kumar Statement: बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने अदालत के फैसलों, राजनीतिक बैठकों, संसद के आगामी सत्र और राज्य की कानून व्यवस्था पर बयान दिया।
आनंद मोहन से जुड़े मामले और उनके विधायक पुत्र द्वारा बुलाई गई समाज की बैठक पर श्रवण कुमार ने साफ कहा कि हर किसी को बैठक, प्रदर्शन या जलसा करने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती और सभी को न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।
Also Read: 50 साल बाद परिसीमन जरूरी, नीतीश ने महिलाओं को आगे बढ़ाया: संजय झा
आनंद मोहन के उस दावे पर भी उनसे सवाल पूछा गया, जिसमें आनंद मोहन ने कहा था कि नियम में छूट के बाद वे बाहर आए थे और यदि वे जेल जाते हैं तो छूट का लाभ लेकर बाहर आए अन्य लोग कब जेल जाएंगे। इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि यह पूरा विषय न्यायालय के आदेश पर निर्भर करता है और कब क्या होगा, इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
संसद के आने वाले सत्र को लेकर उन्होंने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल का जिक्र किया। श्रवण कुमार ने कहा कि सत्र के दौरान बड़े काम होने की उम्मीद है और इसके लिए वे केंद्र सरकार को बधाई देते हैं।

Also Read: पप्पू यादव का दावा: सीट बढ़ाने के नाम पर विपक्ष को कमजोर करने की तैयारी... जानें क्या कहा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दो दिन तक अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक का भी श्रवण कुमार ने समर्थन किया। इस बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध और साइबर क्राइम जैसे विषयों पर चर्चा हुई थी। श्रवण कुमार ने कहा कि ऐसी बैठकें होनी चाहिए, क्योंकि इससे जिलों में विकास कार्यों तथा अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी मिलती है।

.jpg)