पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी कर रहे हैं। 48 वर्ष के भगवंत मान की शादी सात जुलाई को ही हो रही है। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन यह शादी उनकी पहली नहीं है। भगवंत मान तलाकशुदा हैं। उनके तलाक लेने की वजह भी अनोखी है। दरअसल, 2014 में पहली बार MP बने भगवंत मान ने राजनीति में सक्रिय रहने के लिए तलाक लिया था।
अमेरिका में रहती हैं पहली पत्नी
भगवंत मान की पहली पत्नी अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। जबकि बेटी का नाम सीरत कौर मान है और बेटे का नाम दिलशान। बेटी की उम्र 21 साल और बेटे की उम्र 17 साल है। पूरा परिवार आखिरी बाद भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद शपथ ग्रहण में इकट्ठा हुआ था।
फेसबुक पर किया था तलाक का ऐलान
2014 में भगवंत मान के चुनाव प्रचार तक इंदरप्रीत उनके साथ ही थी। लेकिन बाद में अलग होने की नौबत आ गई। फेसबुक पोस्ट के जरिए भगवंत मान ने कहा था कि – ‘एक लंबे समय से लंबित मुद्दे को सुलझा लिया गया है। अदालत ने फैसला किया है। मुझे एक परिवार और दूसरे के बीच चयन करना था। मैंने पंजाब के साथ जाने का फैसला किया।’ हालांकि भगवंत के इस फैसले की आलोचना भी हुई है।
दूसरी पत्नी हैं डॉक्टर
भगवंत मान की दूसरी पत्नी का नाम गुरप्रीत कौर है। गुरप्रीत डॉक्टर हैं। दोनों की शादी सात जुलाई को होगी।