नीतीश सरकार के नए मंत्रिमंडल में जदयू के 11 मंत्रियों ने शपथ ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला दें तो कुल 12 मंत्री हो जाते हैं। इन सभी 12 मंत्रियों में सबसे अधिक संपत्ति संजय झा के पास है। संजय झा की घोषित कुल संपत्ति 14.78 करोड़ है। जबकि सबसे कम 62 लाख रुपए की संपत्ति मो. जमा खान की है। जदयू के मंत्रियों में सिर्फ मो. जमा खान की संपत्ति ही सीएम नीतीश कुमार से कम है। नीतीश की कुल संपत्ति 75.36 लाख रुपए है।
8 मंत्रियों की संपत्ति 2 करोड़ से अधिक
जदयू के मंत्रियों में सीएम नीतीश को मिलाकर तीन मंत्री ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति एक करोड़ रुपए से कम है। इसमें मो. जमा खान और मदन साहनी शामिल हैं। वहीं आठ मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति दो करोड़ रुपए से अधिक है। जबकि चार मंत्रियों की संपत्ति तीन करोड़ से अधिक है। वहीं पांच करोड़ से अधिक संपत्ति वाले मंत्रियों की संख्या दो है। जबकि 10 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति वालों में सिर्फ संजय कुमार झा शामिल हैं।