सीमाओं के मामले में भारत की मुश्किलें चौतरफा है। पाकिस्तान से विवाद तो आजादी के वक्त से चला आ रहा है। तो चीन से विवाद भी दशकों पुराना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना भारत की मजबूरी भी है। इसी कड़ी में भारत ने एक ऐसा सफल प्रयोग किया है, जिसके बाद अब आधी दुनिया इस ताकत के सामने घुटने टेक सकती है।
जिसे हारकर भी चमकीं थी स्मृति, अब भी अटकी है वहीं राहुल की नजर!
अग्नि 5 का सफल परीक्षण
भारत ने अपने सबसे ताकतवर मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया है। एटमी ताकत वाली यह मिसाइल 5 हजार किलोमीटर दूर जाकर अपने टारगेट को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर सकता है। इस सफल परीक्षण के बाद अब पूरा एशिया,आधा यूरोप, रूस और यूक्रेन के साथ-साथ चीन की राजधानी बीजिंग सहित पूरा चीन अग्नि-5 की रेंज में आ गया है।
29,401 किमी की रफ्तार
अग्रि-5 एक बैलिस्टिक मिसाइल है जो भारत की लंबी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली है। यह मिसाइल 5000 किमी दूर वार कर सकती है। वैसे कुछ रिपोर्ट ये भी बताते हैं कि यह 8 हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। यह मिसाइल 1500 किलोग्राम का न्यूक्लियर वॉरहेड लेकर उड़ सकती है। इसकी स्पीड 29 हजार 401 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
9 में से 8 टेस्ट सफल
अब तक अग्नि मिसाइल के कुल 9 टेस्ट हुए हैं। इसमें आठ सफल परीक्षण हो चुके हैं।
अग्नि 5 का सफल परीक्षण
- पहला सफल परीक्षण : 19 अप्रैल 2012
- दूसरा सफल परीक्षण : 15 सितंबर 2013
- तीसरा सफल परीक्षण : 31 जनवरी 2015
- चौथा सफल परीक्षण : 26 दिसंबर 2016
- पांचवा सफल परीक्षण : 18 जनवरी 2018
- छठा सफल परीक्षण : 3 जून 2018
- सातवां सफल परीक्षण : 10 दिसंबर 2018
- आठवां सफल परीक्षण : 15 दिसंबर 2022
सारण शराबकांड पर छिड़ी सियासी जंग में PK की एंट्री, निशाने पर नीतीश, BJP और RJD