गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया। इसमें कुल 106 नाम शामिल हैं। जिसमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिस्ट को मंजूरी दे दी है। इस बार पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 7 लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है।
गेंदबाद सिराज ने वनडे रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग, बने No. 1 गेंदबाज
पद्म विभूषण
- बालकृष्ण दोषी, गुजरात
- जाकिर हुसैन, महाराष्ट्र
- एसएम कृष्णा, कर्नाटक
- दिलीप महालनबीस, पश्चिम बंगाल
- श्रीनिवास वर्धन, अमेरिका
- मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
पद्म भूषण
- एसएल भयरप्पा, कर्नाटक
- कुमार मंगलम बिड़ला, महाराष्ट्र
- दीपक धर, महाराष्ट्र
- वाणी जयराम, तमिलनाडु
- स्वामी चिन्ना जीयर, तेलंगाना
- सुमन कल्याणपुर, महाराष्ट्र
- कपिल कपूर, दिल्ली
- सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्यकर्ता), कर्नाटक
- कमलेश डी पटेल, तेलंगाना
बिहार से आनंद कुमार समेत 3 को पद्मश्री
बिहार से इस बार तीन लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। ये सभी पद्मश्री श्रेणी में हैं। इसमें सुपर 30 के संचालक आनंद कुमार को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री के लिए चुना गया है। जबकि सुभद्रा देवी और कपिलदेव प्रसाद को कला के क्षेत्र में पद्मश्री के लिए चुना गया है।