पंजाब में नई सरकार बनने के बाद आज आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह के बाद दोपहर 12:30 बजे से मुख्यंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक होगी।
117 सीटों में से 92 सीटों पर आप की हुई है जीत
पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से 92 सीटों पर आप ने जीत हासिल की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पद की शपथ ली है। अब आज उनके 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।