बिहार में एनडीए (NDA) की नई सरकार आज बन सकती है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी पटना आ रहे हैं। नड्डा के साथ चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी होंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा चिराग पासवान को साथ लेकर पटना आ रहे हैं। दोपहर तीन बजे नड्डा का पटना आने का कार्यक्रम है। वह रात नौ बजे लौट जाएंगे।
महागठबंधन क्यों छोड़ने की सोच रहे हैं नीतीश ? जानिये कब कब बदला है उन्होंने पाला
हम पार्टी से एक विधायक बनेगा मंत्री
सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा एवं जदयू कोटे से दो-दो मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। जीतनराम मांझी की पार्टी हम से एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा।
नीतीश नौवीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए सहयोगी दलों के समर्थन से नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बुलाई गई जदयू विधानमंडल दल की बैठक में वह उन परिस्थितियों की चर्चा करेंगे, जिनके कारण महागठबंधन से अलग होना उनके लिए जरूरी था।