गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। एक और पांच दिसंबर को चुनाव होगा। जबकि आठ दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव शेड्यूल की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने की। मुख्य चुनाव आयुक्त Rajiv Kumar ने बताया कि गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता हैं। इस बार 4.6 लाख नए मतदाता जुड़ें हैं। कुल 51,782 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसमें 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष बूथ बनेंगे।
गुजरात में मतदान शेड्यूल
- 1 दिसंबर : 89 सीटें
- 5 दिसंबर : 93 सीटें
2017 में हुए चुनाव के नतीजे
- कुल सीटें : 182
- भाजपा : 99
- कांग्रेस : 77
- एनसीपी : 01
- बीटीपी : 02
- निर्दलीय : 03
यह भी पढ़ें : गोपालगंज व मोकामा में BJP व RJD की अग्निपरीक्षा, कौन कहां कितना मजबूत, जानिए सबकुछ
चार चुनावों में घटी भाजपा की सीटें
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार सत्ता पर काबिज है। लेकिन सत्ता में होने के बावजूद पिछले चार चुनावों में भाजपा की सीटों 25 फीसदी से अधिक की गिरावट हुई है। 2002 में भाजपा को सबसे अधिक 127 सीटें मिली थी। लेकिन उसके बाद 2007 में 117, 2012 में 115 और 2017 में भाजपा को 99 सीटें ही मिलीं। भाजपा पिछले छह चुनावों में पहली बार 100 से कम ही सीटें जीत सकी थी।
गुजरात में भाजपा का प्रदर्शन
- 2017 : 99
- 2012 : 115
- 2007 : 117
- 2002 : 127
- 1998 : 117
- 1995 : 121
सीटें बढ़ाने में कांग्रेस सफल रही
कांग्रेस गुजरात में लगातार चुनाव हार रही है। वैसे तो पिछले चार चुनावों में कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं। लेकिन यह नाकाफी ही रहा है। पिछले छह चुनावों में कांग्रेस का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2017 में रहा था। लेकिन 92 के बहुमत के आंकड़े से कांग्रेस का बेस्ट प्रदर्शन भी बहुत पीछे था। 2017 में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी।
गुजरात में कांग्रेस का प्रदर्शन
- 2017 : 77
- 2012 : 61
- 2007 : 59
- 2002 : 51
- 1998 : 53
- 1995 : 45