मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी और मौजूदा सांसद पूनम महाजन का टिकट कट गया है। 2019 में सुनील दत्त की बेटी को हराने वाली पूनम महाजन को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। पूनम के स्थान पर उज्जवल निकम को भाजपा ने इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। उज्जवल निकम पेशे से वकील रहे हैं और मुंबई हमलों के गुनहगार अजमल कसाब के मामले में वे सरकारी वकील थे। इसके साथ ही उज्जवल निकम 1992 के मुंबई ब्लास्ट मामले में भी सरकारी वकील थे।
अरविंद केजरीवाल जेल में… सड़क पर उतरीं पत्नी, सुनीता केजरीवाल ने AAP उम्मीदवार के लिए किया रोड शो
हॉट सीट पर बदलते रहे हैं विजेता
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर कोई पार्टी अपनी पकड़ लगातार बनाकर नहीं रख पाई है। शिवसेना, भाजपा, कांग्रेस, आरपीआई सभी पार्टियों के उम्मीदवार यहां से जीते हैं। 2019 और 2014 में पूनम महाजन ने प्रिया दत्त को हराया था। इससे पहले 2009 में प्रिया दत्त ने रामजेठमलानी को हराया था।