बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दोनों दिल्ली प्रवास पर हैं। दोनों के दिल्ली दौरे का कारण अलग अलग है। सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को भाजपा के खिलाफ एकजुट करने दिल्ली पहुंचे हैं। तो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ईडी के बुलावे पर गए थे। बुधवार को दोनों एक साथ नजर आए। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी दिखे। तस्वीरें खिंचाने से पहले देर तक बातें हुईं।
अब क्या करेंगे राहुल गांधी ? 25 अप्रैल को कोर्ट नहीं पहुंचे तो बेल होगा कैंसिल
एक-दो दिन में सब हो गया तय?
नीतीश कुमार इस बार दिल्ली जाते ही राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिले। यहां से निकलने के बाद नीतीश कुमार ने बताया कि वे लालू यादव की तबियत का हाल लेने पहुंचे थे। लालू-नीतीश जिस गर्मजोशी से मिले, उसने कम से कम बिहार में सत्तापक्ष के बीच के किसी टकराव को तो फिलहाल दूर कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं से मिलने के सवाल पर भी नीतीश ने कन्नी नहीं काटी बल्कि साफ कहा कि एक-दो दिन में इन सभी मुद्दों पर वे मीडिया से बात करेंगे।
कांग्रेस के हाथ सबकुछ?
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ में विपक्षी एकता पर कृपा रुकी हुई है। कम से कम सीएम नीतीश कुमार तो यही कह रहे हैं। सार्वजनिक राजनीतिक मंच से भी नीतीश कुमार ने यह बात कही है। मीडिया के सामने कई बार इस बात को दुहराया भी है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को तो साफ साफ नीतीश कुमार ने संबोधित कर विपक्षी एकता की वकालत करने का आग्रह नीतीश कुमार ने किया था। बुधवार की मुलाकात में सलमान खुर्शीद भी थे। नीतीश कुमार के साथ उनके प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल ललन सिंह और संजय झा थे। तो संसद में राजद का फेस बन चुके मनोज झा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का साथ निभा रहे थे।