भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है। इसमें कुल 195 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। पहली लिस्ट में कई बड़े उलटफेर हुए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर भोपाल की सीट को लेकर हुआ है। यहां भाजपा ने मौजूदा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पत्ता साफ हो गया है। प्रज्ञा ठाकुर के बदले भाजपा ने आलोक शर्मा को टिकट दिया है।
झारखंड की 11 सीटों पर बीजेपी ने इन उम्मीदवारों को दिया मौका, 2 नए चेहरे के साथ करेगी बड़ा उलटफेर
3.64 लाख वोटों से जीती थीं प्रज्ञा ठाकुर
प्रज्ञा ठाकुर 2019 में भोपाल सीट से भाजपा के टिकट पर उतरी थीं। उस चुनाव में कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को उतारा था। लेकिन प्रज्ञा ठाकुर ने 3.64 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद उनके विवादित बयानों को भाजपा ने माफ नहीं किया है और उनका टिकट साफ कर दिया है।
पीएम मोदी भी थे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से नाराज
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयानों से न सिर्फ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नाराज था, बल्कि पीएम मोदी भी नाराज थे और अपनी नाराजगी संसद में व्यक्त भी की थी। प्रज्ञा ठाकुर ने संसद भवन में नाथू राम गोडसे को देशभक्त कराकर दिया था। इसके बाद संसद में विपक्ष ने खूब हंगामा किया था। बाद में रक्षा संबंधी कमेटी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को हटा दिया गया था। पीएम मोदी ने भी साफ कर दिया था कि भले ही उन्होंने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली है लेकिन वह कभी उनको माफ नहीं कर पाएंगे।