लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदाज शुरू हो गया है। 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी। इस चरण में लोकसभा अध्यक्ष, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री, 3 फिल्मी सितारें हैं। राहुल गांधी की वायनाड, शशि थरूर की तिरुअनंतपुरम, हेमा मालिनी मथुरा से मैदान में हैं। इससे पहले 19 अप्रैल को पहले चरण की 102 सीटों पर वोट डाले गए थे। 7वें चरण की वोटिंग 1 जून को खत्म होगी। 4 जून को रिजल्ट जारी होगा।
पिछले बार दूसरे चरण में भाजपा जीती थी सबसे अधिक सीटें
आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज फिर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने यहां दो फेज में चुनाव कराने की घोषणा की थी। 2019 में दूसरे चरण की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस 21 सीटें गईं थीं। अन्य के खाते में 9 सीटें आई थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे फेज में 1198 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1097 पुरुष और 100 महिलाएं हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के अनुसार इस चरण में चुनाव लड़ रहे 21% यानी 250 उम्मीदवारों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। 390 यानी 33% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 6 उम्मीदवारों ने संपत्ति शून्य बताई है। तीन के पास 500 रुपए से 1 हजार रुपए की संपत्ति है।