अगले साल 2023 में IPL की दो टीमों ने अपने अपने कप्तानों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मंगलवार से IPL ऑक्शन की पहली रिटेंशन लिस्ट जारी हुई। ऑक्शन की प्रक्रिया तो दिसंबर में संभावित है। तब टीमों और प्लेयर्स की ताकत का असली अंदाजा होगा। लेकिन इससे पहले रिटेंशन लिस्ट से ही बड़ा धमाका हो गया है। अब तक चर्चा थी कि किरोन पोलार्ड ने IPL से रिटायरमेंट ले लिया है। तो अब यह कन्फर्म हो गया है कि मुंबई इंडियन्स ने उन्हें Retain नहीं किया, जिस कारण पोलार्ड ने रिटायरमेंट ले लिया। लेकिन असली धमाका तो दो दूसरी टीमों में हुआ, जिनके कप्तान Retain नहीं हुए।
नीतीश के ‘शराबी उम्मीदवार’ पर बीजेपी का प्रहार
दो कप्तानों की छुट्टी
IPL के अगले सीजन के लिए दो टीमों ने अपने कप्तानों को न सिर्फ पद से हटाया है बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया है। इसमें पहली टीम है पंजाब किंग्स इलेवन। इस टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल थे, जो अब टीम से बाहर हैं। वहीं सनराजर्स हैदराबाद ने भी अपने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है। अब इन दोनों को ऑक्शन में जाना होगा।
मुंबई से 13 प्लेयर्स आउट
सबसे बड़ा उलटफेर मुंबई इंडियंस ने किया है। टीम ने अपने कुल 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इनमें किरोन पोलार्ड भी शामिल है। इसके अलावा अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बसिल थाम्पी, डैनिएल सैम्स, फैबिएन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्केंडय, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमिल मिल्स भी अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं है। नई रिलीज के बाद अब मुंबई इंडियंस 3 विदेशी खिलाड़ियों को IPL में शामिल कर सकता है।
सनराइजर्स से 12 प्लेयर आउट
वहीं कप्तान के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 खिलाड़ियों को बाहर किया है। इसमें तीन विदेशी और बाकि भारतीय खिलाड़ी हैं। केन विलियमसन के अलावा निकोलस पूरन, जगदीश सुचिथ, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, शॉन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया है।
KKR के लिए बड़ा झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स को भी तगड़ा झटका लगा है। IPL 2023 से KKR के पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स और एलेक्स हेल्स ने नाम वापस ले लिया है। तीनों खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए मैच खेलने के लिए नाम वापस लिया है। बता दें कि साल 2023 में एशेज सीरीज भी होनी है। साथ ही वनडे का वर्ल्ड कप भी होना है।