कहते है प्यार में लोग अंधे होते है लेकिन वक्त के साथ लोग रिश्तों की मर्यादाएं लांध दे रहे है। किसी भी उम्र में किसी से भी इश्क की कहानियां गढ़ी जा रही है। ऐसा ही एक मामला जमुई से आया है। जहां 40 साल की चाची को अपने 20 साल के भतीजे से मोहब्बत हो गई। तीन साल के साथ के बाद दोनों ने पंचायत की रजामंदी से शादी कर ली। इसमें महिला के पति ने भी पूरा सहयोग किया। मामला जमुई जिले के लखापुर गांव का है। जहां रूबी देवी को अपने भतीजे पकंज पासवान से प्रेम हो गया। करीब तीन साल से दोनों एक दूसरे के काफी करीब रहे। जब इसकी भनक महिला के पति को हुई तो उसने पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पंचायत बुलाई गई, जहां भतीजे पंकज पासवान ने महिला से शादी के लिए हामी भर दी। और भरी पंचायत में दोनों की शादी कर दी गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं के 9 सूत्री मांगों का किया समर्थन