बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बेखौफ अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार मोतिहारी पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक एवं नगर थाना के 1 किमी की दूरी पर अपराधियों ने घटना की अंजाम देकर मोतिहारी पुलिस को खुला चुनौती दिया है। बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस को एकबार फिर से चुनौती देते हुए नगर थाना के बलुआ ओवरब्रिज पर एक युवक को गोली मार दी।
यह भी पढ़ें : कर्ज दिए पैसे वापस मांगने पर महिला वार्ड सदस्य को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली
निजी नर्सिंग होम में कराया गया भर्ती
अपराधियों के गोली से घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक की पहचान शहर के बगल में स्थित रघुनाथपुर के रहने वाले 38 वर्षीय चंदन कुमार के रुप में हुई है। चंदन कुमार हॉस्पिटल चौक के गली नंबर चार में अपना अल्ट्रासाउंड एवम् पैथो लैब का संचालन करते हैं। जो अपना लैब बंद कर घर जा रहा थे। इसी दौरान नगर थाना के बलुआ ओवर ब्रिज पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने राजा बाजार के तरफ उतरने के दौरान चंदन को गोली मार दी।
CCTV खंगाल रही पुलिस
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से गोली का दो खोखे बरामद हुए हैं। अपराधियों ने चंदन को दो गोली मारी है। एक गोली चंदन के बांह में लगी है। जबकि दूसरी गोली उसके पेट में लगी है। जिसका सिटी स्कैन कराया जा रहा है और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है।