अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के नेता खिलाफ बयानबाजी कर दी है। गोपालमंडल ने पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह और मुंगेर से जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल अनंत सिंह हाल में ही 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर निकले हैं। इसके बाद वो मीडिया में अपने बयानों से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसपर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि अनंत सिंह सीधे सपाटे लोग हैं कम पढ़े लिखे आदमी हैं। हम क्या बोल सकते हैं। उनको निकाला है पैरोल पर ललन सिंह ने अपने प्रचार के लिए।
महाराजगंज से चुनाव नहीं लड़ेंगे लालू प्रसाद यादव, नामांकन लिया वापस
अनंत सिंह अलबल बकता है इसलिए उसका वोटवा भागता है। अनंत सिंह अलबल बकेगा तो कोई बर्दाश्त करेगा। उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर काम हुआ होगा दो टर्म रहे हैं हमारे ललन बाबू, राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं हम लोग के गार्जियन है, अगर अच्छा काम किए होंगे पब्लिक से भेंट किए होंगे तो जीतेंगे उसको कोई रोक सकता है।