मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में रामनवमी पर सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण दिखा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी शामिल हुए और सभी ने एक दूसरे को रामनवमी की बधाई दी। मालूम हो की 70% मुस्लिम बहुल आबादी वाले इस जिले में हर साल रामनवमी पर शोभा यात्रा का आयोजन होता है जिसमे लाखो राम भक्त शामिल होते है।
वहीं इस वर्ष राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने भी रामभक्तों का गांधी चौक पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरषोत्तम राम के चरित्र को आत्म सात करने की जरूरत है। जमा खान ने कहा कि भाई चारा का माहौल बना रहे, इसी से देश की तरक्की होगी।
बताते चले की विहिप के जिला अध्यक्ष मनोज गट्ठानी ने नारियल फोड़ कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा रूईधासा मैदान से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए भूतनाथ गौशाला मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए और सभी ने सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण पेश किया। शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।