बिहार सरकार ने बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के शेड्यूल को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। पहले 5 फरवरी से सत्र शुरू होना था। इसके बाद सरकार में हुए बदलाव के बाद सत्र की शुरुआत को 10 फरवरी कर दिया गया। अब सरकार ने बिहार विधानमंडल का नया शेड्यूल जारी किया है। इसमें 12 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी। 13 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। जबकि सत्र 1 मार्च तक चलेगा।