बिहार विधानसभा की आज की कार्यवाही में भाजपा शामिल नहीं हुई है। दरअसल भाजपा कल से ही अपने विधायक लखीन्द्र पासवान को सदन की कार्यवाही से निलंबित किए जाने का विरोध कर रही है। दरअसल विधायक लखीन्द्र पासवान ने बीते दिन को विधानसभा में माइक तोड़ दिया था। जिसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें दो दिन के लिए विधानसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। इसी के विरोध में भाजपा प्रदर्शन कर रही है। वही राजद के तरफ से इसको लेकर दो टूक जवाब दिया गया है।
RJD के निशाने पर BJP
भाजपा के सदन की कार्यवाही में शामिल ना होने को लेकर राजद की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। राजद विधायक भाई विरेन्द्र ने कहा कि भाजपा से हमलोग डरने वाले नहीं हैं। भाजपा झूठी पार्टी है इसलिए हमलोग उसकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। वो ना भी आए तो भी सदन जरुर चलेगा। सदन में हमारी संख्या ज्यादा है। अगर भाजपा को नहीं आना है तो मत आए।
‘अध्यक्ष पर आरोप लगाना गलत’
भाजपा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष पर सवाल खड़ा किए जाने को लेकर भी भाई विरेन्द्र ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कुछ नियमावली है उसी के तहत ही कार्यवाही चलती है। भाजपा को हमेशा ही झूठा आरोप लगाती है। भाजपा सिर्फ आग लगाना जानती है बुझाना नहीं जानती है। इसलिए भाजपा द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब से विधायक हूँ तब से ऐसे अध्यक्ष पहली बार मिले हैं जो सभी दल के विधायकों का का ख्याल रखते हैं।