बिहार में बिहार कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में सुशासन का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला भी इससे अछूता नहीं है। आज यानी गुरुवार की सुबह ही अपराधियों ने नालंदा में एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर मोहल्ले में रोजगार सेवक के घर से लाखों की लूट कर फरार हो गए हैं।
राष्ट्रपति शासन की मांग पर भड़की JDU, चिराग को बताया अयोध्या में आग लगाने वाला हनुमान
दूध देने के बहाने घर में घुसे अपराधी
मिली जानकारी के अनुसार ये लूट सिलाव की रोजगार सेवक रंजू देवी के घर में हुई है। उन्होंने बताया कि दूध देने के बहाने 6 से अधिक अपराधि हथियार के साथ उनके घर में घूस गए थे। उन्होंने घर परिवार के सदस्यों से पहले मारपीट की और फिर उन्हें बंधक बना लिया। अपरधियों ने घर में रखे कैश और 15 लाख रुपए से अधिक की संपति लूट कर फरार हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि अपराधी सुबह करीब 7 बजे घर में घुसे थे लूटपाट करने के बाद 8:45 बजे फरार हो गए। आज सुबह-सुबह हुई इस लूट की घटना से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शिबली नोमानी और दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलाहल पुलिस अपरधियों की तलाश में जुट गई है।