पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि बुधवार को विमान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद इसे वापस आना पड़ा। तकनीकी खराबी की जानकारी जब मिली तो फ्लाइट टेक ऑफ कर चुकी थी। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी 187 यात्री सुरक्षित हैं। लैंडिंग पूरी तरह सेफ रही। यह विमान पटना से दिल्ली जा रहा था।
गरिमा मलिक बनी पटना की IG, बिहार में 10 IPS का तबादला