बिहार की राजधानी पटना में भीषण सड़क हाद’सा हो गया। मंगल का दिन अमंगल साबित हो रहा है। मंगलवार की तड़के सुबह सड़क हादसे में 7 लोगों की मौ’त हो गई है। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ की है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की तड़के सुबह 3.30 बजे पटना मेट्रो का काम कर रहे जेसीबी में एक अनियंत्रित ऑटो ने सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद ये हाद’सा हो गया।
हाद’सा इतना भयावह था कि इसमें 7 लोगों की मौ’त हो गई। इस आंकड़े में महिला और पुरुष शामिल हैं। वहीं इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी मृत’कों के श’वों को PMCH में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
बता दें कि मीठापुर से जीरोमाइल की तरफ एक ऑटो जा रही थी। वहीं पर कुछ लोग मेट्रो का काम कर रहे थे। इसी दौरान ऑटो क्रेन से अचानक टकरा गई। जिसमें ऑटो में सवार आठ लोग थे। वहीं, 4 लोगों की मौ’त घटनास्थल पर ही हो गई है। 4 घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जिसमें से 3 की इलाज के दौरान मौ’त हो गई। वहीं, एक घायल जिनकी स्थिति गंभीर है उसका इलाज जारी है। इस मौ’त में 3 महिला और 4 पुरुष शामिल है।सभी लोग रोहतास, नेपाल, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और वैशाली के बताए जा रहे हैं। फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है।