बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। इस बार 7 चरणों तक चले चुनाव में कुल 497 कैंडिडेट मैदान में हैं। जैसे जैसे मतगणना हो रही शुरूआती रुझानों से तस्वीर साफ़ हो रही है। बिहार में एनडीए को कई सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। कई सीटों पर दिलचस्प मुक़ाबला देखने को मिल रहा है। पल पल तस्वीर बदल रही है।
काउंटिंग की शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई, इसके बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू हुई। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, बिहार में अब तक एक से अधिकतम तीन राउंड वोटों की गिनती हुई है। अगले कुछ घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। 2 बजे तक जश्न और मायूसी की तस्वीरें भी सामने होंगी।
काराकाट से CPI के राजा राम सिंह आगे….तीसरे नम्बर पर पहुंचे पवन सिंह
महाराजगंज लोकसभा सीट पर जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 55019 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक हुई गिनती में उन्हें 204614 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के आकाश प्रसाद सिंह को 149595 मत मिले हैं। बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट पर चुनावी टक्कर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है।
एनडीए की तरफ से भाजपा के मौजूदा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को मैदान में उतारा गया है। सिग्रीवाल साल 2014 और 2019 में भी यहां से सांसद रह चुके हैं। उनके सामने हैं कांग्रेस के आकाश प्रसाद सिंह। आकाश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे हैं।