2022 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें कुल 44 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें डीजी ट्रेनिंग आलोक राज को विजिलेंस में डीजी नियुक्त किया गया है। जबकि एडीजी सुधांशु कुमार को यातायात में नियुक्त किया गया है। वहीं पटना के सीनियर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों का नाम शामिल नहीं है। उन्हें DIG में प्रमोशन तो मिल गया है लेकिन वे पटना के SSP बने रहेंगे। हालांकि उनकी पत्नी व गया की एसएसपी हरप्रीत कौर को भी पटना बुला लिया गया है। वे अब स्पेशल ब्रांच में डीआईजी होंगी।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/image-61.png)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/image-62.png)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/image-63.png)
हटाए गए सारण SP संतोष
शराब कांड में सुर्खियों में रहे सारण SP संतोष कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें STF, Training में SP नियुक्त किया गया है। जबकि नवादा के SP गौरव मंगला को सारण का नया SP नियुक्त किया गया है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/image-64.png)
राकेश कुमार बने मुजफ्फरपुर के SSP
गृह विभाग के आदेश के अनुसार रोहतास के एसपी रहे आशीष भारती को गया का नया SSP बनाया गया है। जबकि कैमूर के SP रहे राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर का SSP नियुक्त किया गया। गोपालगंज के SP रहे आनंद कुमार को भागलपुर का नया SSP बनाया गया है। इसके अलावा भोजपुर के SP संजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता पटना के पद पर तैनात किया गया है।
बिहार तक पहुंच गए चीन के नापाक मंसूबे
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/image-57.png)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/image-58.png)
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/image-59.png)