इस भीषण गर्मी के बीच अगलगी की घटना भी बढ़ने लगी है। लगातार अगलगी की घटना सामने आ रही है। बिहार के दरभंगा से बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी समारोह के बीच आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। इसमें 6 लोगों की मौ’त हो गई है। शादी समारोह के दौरान हुई इस घटना ने खुशी के मौके को गम में बदल दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। यह हाद’सा एक शादी समारोह के दौरान हुआ, जहां कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट में आग लग गई। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग फंस गए। इसमें 6 लोगों की मौ’त की सूचना मिली है। यह दुखद घटना अलीनगर प्रखंड के बहेरा थाना अंतर्गत अंतोर गांव में हुई।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि भीषण आग ने देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। वहीं, डीजल से भरे ड्रम में भी आग लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार की रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी। शामियाना और बारातियों के ठहरने और खाने का प्रबंध पड़ोसी रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में किया गया था। बारातियों ने पहुंचने पर जमकर पटाखे बाजी की। जिससे शामियाना में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा शामियाना आग की चपेट में आ गया। इस दौरान वहां रखा सिलेंडर भी फट गया। उससे निकली आग रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के स्टॉक में लग गई। जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया।
सभी मृत’क एक ही परिवार के हैं। मृत’कों में रामचंद्र पासवान के बेटे सुनील कुमार पासवान, बहू लाली देवी, बेटी कंचन देवी, नाती सिद्धांत कुमार , डेढ़ माह का सुधांशु और नतिनी साक्षी कुमारी शामिल है। रामचंद्र पासवान की बेटी और उसके बच्चे पिता के पास ही रहते थे। परिवार में रामचंद्र पासवान के पोता सुशांत कुमार, पोती स्वाति कुमारी और बेटा अनिल कुमार बचे। सुशांत और स्वाति मृतक सुनील कुमार पासवान के बच्चे हैं। घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन को मंदिर में ले जाकर आनन-फानन में शादी कराई गई।
मृत’क के चचेरे भाई ने रविंद्र पासवान ने कहा कि बाराती आई थी। पटाखे की चिंगारी से आग लगी। यहां पर पानी का साधन भी नहीं था। सूखा पड़ा है। हैंडपंप भी नहीं है। शादी नरेश पासवान की बेटी की थी। बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना में 6 लोगों की मौ’त हुई है। मृत’क के जो भी नजदीकी रिश्तेदार होंगे 4-4 लाख रुपए दिया जाएगा। 3 मवेशी की भी मौ’त हुई है। उनका भी मुआवजा दिया जाएगा। बाकी बर्तन वगैरा समान के लिए 12 हजार यह भी मुआवजा दिए जाएंगे।