रांची में राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर के निजी सचिव के नौकर के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान भारी संख्या में कैश बरामद किया गया है। इस मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि करप्शन चरम पर है। ये भ्रष्टाचारी लोग देश को खोखला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 80 के बाद जो राजनीति के उच्च पद पर बैठा है वैसे सब लोगों के संपत्ति की जाँच होनी चाहिए जो राष्ट्र को लूटा है उनका रिपोर्ट कार्ड बनना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि जो ऐसी जांच के बाद संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाते हैं उनकी संपत्ति की भी जांच होनी चहिये, और उनकी राजनीति पर भी बैन लगनी चाहिए। ऐसे लोग भ्रष्टाचारियों को सपोर्ट करते हैं। वहीं तेजस्वी यादव द्वारा पीएम मोदी को बूढ़ा कहे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो युवा हैं, लेकिन उनके कमर में दर्द है शरीर का हाल बेहाल है।
NEET UG 2024 पेपर लीक : ’23 लाख छात्रों के साथ धोखा… मोदी सरकार अभिशाप बन चुकी है’
इस उम्र में भी प्रधानमंत्री अपने योग के बल पर पूरे देश को सजा रहे हैं सवार रहे हैं। नरेंद्र मोदी आज विश्कर्मा की संतान के रूप में युवा-महिला सबके हित में काम कर रहे हैं। आप तो सिर्फ अपने हित में काम कर रहे हैं। आप परिवार के हित में काम कर रहे हैं। समाज के लिए कौन सी उपलब्धि है आपकी बता नहीं पा रहे हैं।
“शाह बानो की तर्ज पर पीएम बनते ही राम मंदिर पर फैसला पलटना चाहते हैं राहुल गांधी”
वहीं जम्मू कश्मीर में हुए हमले पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा आतंकवादियों का मनोबल टूटा है। पाकिस्तान बेचैन है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी फिर से तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं। और जिनके यार हैं आतंकवादी, उग्रवादी, भ्रष्टाचारी वह अपने यार के लिए नाटक नौटंकी कर अस्थिरता फैलाना रहा चाहते हैं। लेकिन वह सफल नहीं होंगे, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री और देश के गृह मंत्री जी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जो बीमारी महामारी के रूप में देश में फैला था वह बीमारी अब नहीं लौटने देंगे। पूरी ताकत से आतंकवाद को खत्म करेंगे।