पटना : बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए एनडीए की ओर से छह जबकि महागठबंधन की ओर से पांच उम्मीदवार बनाये गये हैं। सभी ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही सभी ने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। इनमें ज्यादातर करोड़ पति हैं, सिर्फ दो ही ऐसे प्रत्याशी हैं जो लखपति हैं।
नहीं थम रहा शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच का विवाद, अब राज्यपाल ने मांगा के के पाठक से जवाब
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पास 1.34 लाख नगद है, जबकि उनकी कुल चल संपत्ति 6.93 करोड़ और अचल संपत्ति 10.80 करोड़ है। राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी के पास 21232 नगद है जबकि कुल चल संपत्ति 39.76 लाख और अचल संपत्ति 78.73 लाख है। राजद की ही नेता डॉ. उर्मिला ठाकुर के पास एक लाख नगद है, जबकि कुल चल संपत्ति 19.47 लाख और अचल संपत्ति 1.44 करोड़ है। वहीं सैयद फजल अली के पास 1.05 लाख नगद जबकि कुल चल संपत्ति 81.45 लाख और अचल संपत्ति 5.10 करोड़ है।
भाजपा नेताओं में मंगल पांडेय के पास 41500 नगद व कुल चल संपत्ति 2.02 करोड़ की है। अनामिका सिंह के पास 1.95 लाख नगद जबकि कुल चल संपत्ति 2.99 करोड़ और अचल संपत्ति 1.14 करोड़ है। सिर्फ दो ही ऐसे प्रत्याशी हैं, जो करोड़पति नहीं है। जिनमें भाकपा माले की शशि यादव के पास 16 हजार नगद जबकि कुल चल संपत्ति 3.82 लाख है। वहीं भाजपा के लाल मोहन गुप्ता के पास 8 हजार नगद व कुल चल संपत्ति 2.54 लाख है।
कही उलटा न पड़ जाए चिराग का पासा, राजद उठा सकती मौके का फायदा
बता दें कि विधानपरिषद के लिए राजद, भाजपा और माले के उम्मीदवारों ने कल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। राजद से राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दिकी, उर्मिला ठाकुर, फैसल अली जबकि माले से शशि यादव और भाजपा से मंगल पांडे, अनामिका सिंह और लालमोहन गुप्ता ने विधानसभा के सचिव के समक्ष अपना-अपना नामाकंन दाखिल किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी, राज्य सरकार में मंत्री संतोष सुमन समेत सभी 11 उम्मीदवार 14 मार्च को नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचित हो जायेंगे। राबड़ी देवी व मंगल पांडेय दूसरी बार और अब्दुल बारी सिद्दीकी, जदयू के खालिद अनवर व मंत्री संतोष सुमन दूसरी बार विधान परिषद के सदस्य बनेंगे। भाजपा के लालमोहन गुप्ता व अनामिका सिंह, राजद के फैसल अली व उर्मिला ठाकुर और भाकपा माले की शशि यादव पहली बार विधान परिषद की सदस्य निर्वाचित होंगी। दरअसल, विधान परिषद की 11 सीटों के लिए यह चुनाव हो रहा है और 11 उम्मीदवारों ने ही पर्चा दाखिल किया है. 12 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी।