बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी JDU में खटपट अलग ही लेवल पर जा रही है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष Upendra Kushwaha पार्टी में रहते हुए खुलेआम बगावत का झंडा बुलंद कर चुके हैं। तो जदयू के ‘बेताज बादशाह’ सीएम Nitish Kumar हंसते हुए उन पर बरस रहे हैं। बुधवार को नीतीश कुमार ने Upendra Kushwaha को साफ कर दिया कि जितना जल्दी हो वे पार्टी छोड़ दें। Nitish ने इशारों में यह भी कह दिया कि उपेंद्र कुशवाहा की बातें झूठी है। दूसरी ओर नीतीश के ऐसे बयान आने के आधा घंटा के अंदर ही उपेंद्र कुशावाहा ने भी पलटवार कर दिया है।
Upendra Kushwaha पर हंसते हुए बरसे CM Nitish, देखिए क्या क्या कह दिया
Tweet में किया इशारा
नीतीश कुमार के उपेंद्र कुशवाहा पर बयान देने के बाद जवाब भी आ गया है। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा ने सधी चाल चलते हुए वार किया है। उन्होंने एक वीडियो न्यूज शेयर किया है। यह वीडियो न्यूज एक मोरनी से संबंधित है। जो शरद यादव के पास थी। शरद यादव इसे मयूरी कहते थे। मयूरी जब बहुत छोटी थी, तो वो बार-बार शरद जी के ड्रॉइंग रूम में उनके पास आ कर बैठ जाती थी। लेकिन अब शरद यादव नहीं हैं तो वो उनकी तस्वीर के पास बैठ गई है। इसी वीडियो न्यूज को पोस्ट करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि “आंखें आंसुओं से भर जाती हैं तस्वीरें देख कर। शायद आजकल पशु – पक्षी इंसानों से अधिक संवेदनशील हो गए हैं…!”
Nitish पर कुशवाहा का इमोशनल वार
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा इस वीडियो न्यूज से कई चीजें एक साथ साध गए हैं। उन्होंने बताया है कि पशु-पक्षी इंसानों से अधिक संवेदनशील हैं। इस ट्वीट की टाइमिंग को देखकर लग रहा है कि उनका इशारा नीतीश कुमार की ओर है क्योंकि नीतीश ने उन्हें लगभग जदयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ शरद यादव को लेकर किया गया यह ट्वीट इसलिए भी नीतीश कुमार के लिए संबोधित लगता है क्योंकि नीतीश और शरद यादव के रिश्तों का अंत सभी को पता है। संभवत: कुशवाहा नीतीश-शरद के रिश्ते के बीच की तल्खी के लिए नीतीश कुमार को दोषी मानते हैं। और अब अपनी स्थिति के लिए भी उपेंद्र कुशवाहा संभवत: नीतीश कुमार को ही दोष दे रहे हैं।