PUBG गेम अब जान का पूरी तरह से जोखिम हो गया है। अब इस गेम के जरिए दोस्त द्वारा दोस्त की ही ह’त्या कर दी जाती है। दोस्त इस गेम को लेकर एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। बिहार के बेगूसराय में एक दोस्त ने अपने दोस्त की पबजी खेलते समय ह’त्या कर दी इसके बाद वो मौके से फरार हो गया।
बेगूसराय में गुरुवार की देर शाम गो’ली लगने से एक किशोर की मौ’त हो गई। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत के औरैय गांव की है। बताया जा रहा है कि दो दोस्त ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। इसी दौरान एक ने दूसरे पर गो’ली चला दी।
मृत’क की पहचान श्रवण यादव के बेटे अर्जुन कुमार (12) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन कुमार और उसका नाबालिग दोस्त दोनों पबजी खेल रहे थे। इसी दौरान नाबालिग दोस्त ने गो’ली चला दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष विवेक भारती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक पि’स्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं, श’व का पंचनामा करने के बाद पोस्ट’मॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना खेल-खेल में घटी है। हादसे के शिकार और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। घटनास्थल से एक पिस्तौल और चार गो’ली बरामद किया है। घटना की छानबीन की जा रही है, जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा।
एसपी मनीष ने बताया कि गोली लगने के बाद नाबालिग को तुरंत पीएचसी लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौ’त हो गई। श’व को पोस्टमा’र्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि अर्जुन कुमार अपने नाबालिग दोस्त के साथ हकरू यादव के घर के बरामदे पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान नाबालिग दोस्त ने गोली चला दी। घटनास्थल से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।