वैसे तो बिहार की राजधानी पटना में मौसम शनिवार को साफ रहा है। इससे पहले जिला प्रशासन ने 14 जनवरी तक ठंड के कारण स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था। लेकिन अब स्कूलों को खोलने पर जिला प्रशासन ने अलग निर्णय लिया है। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 16 जनवरी से सरकारी और निजी स्कूलों को खोलने की छूट दे दी है। जिला प्रशासन के नए आदेश के अनुसार प्राइमरी से ही सभी स्कूल खोले जा सकते हैं। लेकिन स्कूल के संचालन के समय पर जिला प्रशासन ने राइडर लगा दिया है।
‘लालू-तेजस्वी’ को राहत दिलाने के लिए राजद ने भाजपा के साथ कर ली सेटिंग
स्कूल खोलने व बंद करने का वक्त निर्धारित
जिला प्रशासन के नए आदेश के अनुसार स्कूलों को सुबह 9.30 बजे के पहले कक्षाओं के संचालन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा दोपहर 3 बजे तक ही स्कूलों का संचालन होगा।