लोकसभा चुनाव में आरक्षण का मुद्दा गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजियों का दौर जारी है। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) द्वारा यह कहने कि मोदी के रहते आरक्षण को मजबूत किया गया है, पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर ज्यादा टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। यह बयान चिराग पासवान दे रहे हैं जो खुद एक संपन्न दलित हैं।
चिराग पासवान भूल गए हैं
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि मोदी जी ने चिराग पासवान के साथ जो किया है वो शायद भूल गए हैं। उनके पिताजी की मूर्ति को फेंकवाया, उनके घर को खाली करवाया, उनकी पार्टी का जो सिंबल बांग्ला था उसको छीनने का काम किया है। घर में चाचा-भतीजे में लड़ाई लगवाए फिर भी चिराग पासवान मोदी जी के हनुमान बने हुए हैं। कोई भी खुदगर्ज आदमी होता तो मोदी जी के साथ नहीं रहता। लेकिन पता नहीं चिराग पासवान को क्या हो गया है। वैसे वो स्वतंत्र हैं किसी के साथ भी रहने के लिए।
अपने पिता का भाषण सुनें चिराग
तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण के बारे में चिराग पासवान को पूरी जानकारी नहीं है। ना ही आरक्षण के बारे में इतिहास की उनको जानकारी है। थोड़ा आरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त करें। और जानकारी तभी उनको मिल सकती है जब अपने पिताजी का पुराना भाषण वो सुनेंगे। मोदी जी हैं तो लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। चिराग पासवान को आंख बंद करके नहीं, आंख खोल कर रहना चाहिए।
कांग्रेस ने बिहार में लगाई ताकत, मोदी के पहले खड़गे तैयार
भाजपा के नेता और सांसद बार-बार इस बात को कह रहे हैं 400 पार लाओ और हम संविधान को खत्म करेंगे। विजय चौधरी द्वारा यह कहने की रामकृपाल यादव ऐसे उम्मीदवार हैं जिससे की अन्य उमीदवारों को चिंता हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि कौन किसके बारे में क्या कहता है हम उसका ठेका नहीं लिए हुए हैं। जनता मालिक है।