मुंगेर में सोमवार की सुबह अगलगी में 40 से अधिक घर जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करारी टोला तौफिर गांव की है।
बिहार में जमाबंदी रसीद के अभाव में रजिस्ट्री पर भारी असर, दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कार्रवाई
पीड़ितों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
घटना को लेकर कहा जा रहा है कि राख के ढेर से निकली चिंगारी ने 40 घरों को चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से सुबोध यादव, रविन यादव, सहित 40 से अधिक लोगों के घर जलकर राख हो गए। घर में रखे अनाज और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। एक हजार से अधिक बोरा अनाज इस अगलगी की भेंट चढ़ गया है। इन घरों में एक भी समान नहीं बचा। अगलगी में लगभग 50 लाख से अधिक के संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है अग्नि पीड़ितों ने सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम क्षति का आकलन कर रही है।